{"_id":"6a52aba0c4c60b17e204ef3a","slug":"thieves-entered-through-the-window-and-stole-gold-one-lakh-in-cash-and-even-clothes-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-21213-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: खिड़की से घुसे चोर, 10 तोला सोना और एक लाख नकदी समेत कपड़े तक चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: खिड़की से घुसे चोर, 10 तोला सोना और एक लाख नकदी समेत कपड़े तक चुराए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के डीएलएफ कॉलोनी निवासी फिटर फेब्रिकेशन कारोबारी गुरुचरन सिंह के मकान की खिड़की काटकर घुसे चोरों ने लाखों की चोरी की। वारदात तीन जुलाई से 9 जुलाई के बीच की है। वारदात के दौरान परिवार रायबरेली गया हुआ था। लौटने पर चोरी का पता चला। चोर नकदी, लाखों के जेवरात, कपड़े व टोंटियां तक निकाल ले गए। घर पहुंचीं गुरुचरन सिंह की बेटी शालीमार सिटी निवासी रेवती की सूचना पर पुलिस पहुंची। 10 जुलाई को पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू की है।
पीड़ित रेवती ने बताया कि उनकी एक बहन शिल्पी रायबरेली में रहती हैं। तीन जुलाई को उनके पति विक्की के एक्सीडेंट का पता चला तो पिता गुरुचरन सिंह, मां परविंदर कौर को लेकर वह रायबरेली के लिए चले गए। कुछ घंटे बाद उनके पास पड़ोसी की कॉल आई और उसने घर से पानी की मोटर चोरी होने की बात बताई। घर के सभी कमरों में सेंट्रल लॉक होने की वजह से सभी निश्चिंत थे। नौ जुलाई को लौटे और उनके घर पहुंचे। 10 जुलाई को मां के कहने पर वह घर की साफ-सफाई कराने के लिए डीएलएफ कॉलोनी पहुंची तो देखा कि चोरों ने घर खाली कर दिया। घर से करीब 10 तोला सोना और एक लाख रुपये भी चोरी हो गए। चोर कपड़े, बर्तन, रसोई का सामान, बाथरूम व घर के अन्य हिस्सों में लगी टोंटिया, इन्वर्टर-बैटरी, टीवी व अन्य सामान चुराकर ले गए। उन्होंने पड़ोसियों और डायल 112 पर सूचना दी। रेवती ने बताया कि तीन जुलाई को ऊपरी मंजिल पर रहने वाले एक व्यक्ति ने चोर को पकड़ा और उसके पास से इन्वर्टर व लंगर की कढ़ाई बरामद हुई, लेकिन आरोपी हाथ छुड़ाकर भागने में कामयाब रहा। जांच के बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी।
-- -- --
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सर्विलांस टीम आरोपियों के भागने का रास्ता ट्रेस कर रही है। चोरी एक ही दिन में हुई है या कई दिनों में इसकी जांच चल रही है। -अतुल कुमार सिंह, एसीपी शालीमार गार्डन
विज्ञापन
-- -