फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Seven-year-old girl kidnapped and gang-raped; body thrown from third floor after murder.

Ghaziabad News: सात साल की बच्ची को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, हत्या कर तीसरी मंजिल से फेंका शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Seven-year-old girl kidnapped and gang-raped; body thrown from third floor after murder.
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में सात वर्षीय बच्ची की दरिंदगी के बाद निर्ममता से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात दो आरोपी मासूम को चिप्स व कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर एक निर्माणाधीन मॉल में ले गए। वहां तीसरी मंजिल पर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर राज खुलने के डर से हत्या कर नीचे फेंक दिया। बच्ची का शव लहूलुहान हालत में मॉल के तीसरे बेसमेंट में मिला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों ने गुनाह स्वीकार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शहाबुद्दीन निवासी जनपद अररिया बिहार, जबकि दूसरा नाबालिग है।
विज्ञापन

कार्यवाहक एसीपी नंदग्राम प्रियाश्री पाल के अनुसार, बिहार के नालंदा जिले का एक परिवार यहां झुग्गी में रहकर मजदूरी करता है। इन दिनों परिवार झुग्गी से कुछ दूर राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन मॉल में काम कर रहा है। शाम करीब साढ़े सात बजे उनकी बेटी लापता हो गई। दो घंटे तक तलाश करने के बाद भी बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने नंदग्राम थाने में सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद बच्ची के परिजन व अन्य मजदूर उसे तलाशते हुए निर्माणाधीन मॉल में पहुंचे। वहां रात करीब साढ़े 12 बजे बेसमेंट के तीसरे तल पर सीढ़ियों के पास खून से लथपथ शव मिला। शव पर केवल टॉप था, स्कर्ट गायब थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने चार युवकों पर बच्ची का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें झुग्गी में रहने वाले दो युवक बच्ची को ले जाते दिखाई दिए। बच्ची के हाथ में चिप्स का पैकेट और युवकों के हाथ में शराब व कोल्ड ड्रिंक थी। जांच में सामने आया कि दो आरोपी घटनास्थल पर पहले से मौजूद थे। उनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप, बच्ची के कपड़े और चप्पल बरामद कर लिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
----

वारदात के बाद झुग्गियों में जाकर सो गए आरोपी
डीसीपी धवल जायसवाल के अनुसार, घटनास्थल पर दो आरोपियों की मौजूदगी के साक्ष्य मिले हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बच्ची को चिप्स और कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर निर्माणाधीन मॉल की तीसरी मंजिल पर ले जाने की बात स्वीकारी है। साथ ही बताया कि शराब पीने के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और शोर मचाने पर उसके सिर पर लोहे के पाइप से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को लिफ्ट के लिए खाली छोड़े गए स्थान से फेंक दिया। इमारत में चार तल भूमि से ऊपर और तीन भूमि से नीचे बनाए जा रहे हैं। मासूम का शव सबसे निचले तल यानी छह मंजिल नीचे आकर गिरा था। पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी अपनी-अपनी झुग्गी में जाकर सो गए। दोनों को वहीं से हिरासत में लिया गया।
सात साल की बच्ची को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, हत्या कर तीसरी मंजिल से फेंका शव
नोट: खबर में चार की जगह दो आरोपी हैं।

फोटो...
-दो आरोपी हिरासत में, दो की हो रही तलाश, चिप्स व कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर ले गए थे मासूम को

-शोर मचाया तो सिर पर किया लोहे के पाइप से वार, निर्माणाधीन मॉल के तीसरे बेसमेंट में मिला लहूलुहान शव
-बिहार के नालंदा जनपद का रहने वाला है पीड़ित परिवार, यहां नंदग्राम क्षेत्र में झुग्गी में रहकर करता है

----

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में सात वर्षीय बच्ची की दरिंदगी के बाद निर्ममता से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात दो आरोपी मासूम को चिप्स व कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर एक निर्माणाधीन मॉल में ले गए। वहां तीसरी मंजिल पर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर राज खुलने के डर से हत्या कर नीचे फेंक दिया। बच्ची का शव लहूलुहान हालत में मॉल के तीसरे बेसमेंट में मिला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों ने गुनाह स्वीकार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शहाबुद्दीन निवासी जनपद अररिया बिहार, जबकि दूसरा नाबालिग है।
कार्यवाहक एसीपी नंदग्राम प्रियाश्री पाल के अनुसार, बिहार के नालंदा जिले का एक परिवार यहां झुग्गी में रहकर मजदूरी करता है। इन दिनों परिवार झुग्गी से कुछ दूर राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन मॉल में काम कर रहा है। शाम करीब साढ़े सात बजे उनकी बेटी लापता हो गई। दो घंटे तक तलाश करने के बाद भी बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने नंदग्राम थाने में सूचना दी।

इसके बाद बच्ची के परिजन व अन्य मजदूर उसे तलाशते हुए निर्माणाधीन मॉल में पहुंचे। वहां रात करीब साढ़े 12 बजे बेसमेंट के तीसरे तल पर सीढ़ियों के पास खून से लथपथ शव मिला। शव पर केवल टॉप था, स्कर्ट गायब थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने चार युवकों पर बच्ची का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें झुग्गी में रहने वाले दो युवक बच्ची को ले जाते दिखाई दिए। बच्ची के हाथ में चिप्स का पैकेट और युवकों के हाथ में शराब व कोल्ड ड्रिंक थी। जांच में सामने आया कि दो आरोपी घटनास्थल पर पहले से मौजूद थे। उनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप, बच्ची के कपड़े और चप्पल बरामद कर लिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

----

वारदात के बाद झुग्गियों में जाकर सो गए आरोपी
डीसीपी धवल जायसवाल के अनुसार, घटनास्थल पर दो आरोपियों की मौजूदगी के साक्ष्य मिले हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बच्ची को चिप्स और कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर निर्माणाधीन मॉल की तीसरी मंजिल पर ले जाने की बात स्वीकारी है। साथ ही बताया कि शराब पीने के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और शोर मचाने पर उसके सिर पर लोहे के पाइप से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को लिफ्ट के लिए खाली छोड़े गए स्थान से फेंक दिया। इमारत में चार तल भूमि से ऊपर और तीन भूमि से नीचे बनाए जा रहे हैं। मासूम का शव सबसे निचले तल यानी छह मंजिल नीचे आकर गिरा था। पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी अपनी-अपनी झुग्गी में जाकर सो गए। दोनों को वहीं से हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed