{"_id":"6a69108ebbd5421c7206c950","slug":"youths-body-found-in-drain-murder-alleged-ghaziabad-news-c-30-1-ali1006-942410-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नाले में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नाले में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में शनि चौक के पास नाले में युवक का शव मिलने के बाद हंगामा हो गया। मृतक के भाई ने अंतरजातीय विवाह को लेकर चल रहे विवाद में अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या कर शव नाले में फेंकने का आरोप लगाया है।
इस बीच आरोपी पक्ष मकान पर ताला लगाकर चला गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को उनके घर के बाहर करीब डेढ़ घंटे तक धरना दिया। हालांकि, पुलिस ने प्रथमदृष्टया नाले में गिरने से मौत की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।
पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाबा बैंक्वेट हॉल के सामने नाले में अजीत कुमार (23) पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी गली नंबर-1, सुदामापुरी का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर परिजनों को सूचना दी थी। इसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। तब थानाध्यक्ष ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत करा दिया था। इसके बाद मंगलवार को मृतक के परिजन आरोपियों के घर के बाहर धरने पर बैठ गए। हालांकि, पुलिस के समझाने पर कुछ देर बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
गले और सिर पर चोट के निशान होने का दावा
मृतक के भाई गजेंद्र का कहना है कि वर्ष 2018 में उन्होंने पड़ोस में रहने वाली युवती से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से उनकी पत्नी के मायके पक्ष से विवाद चल रहा है। गजेंद्र के मुताबिक, 22 जुलाई को उसका पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसके ससुर व साले घर पहुंचे थे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि इसके बाद उसके भाई अजीत की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गया।
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि प्रथमदृष्टया युवक की मौत नाले में गिरने से होना प्रतीत हो रही है। शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने मृतक के भाई के ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।