सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youths clashed over protest against over-priced liquor

Ghaziabad News: ओवर रेटिंग पर शराब देने का विरोध युवकों से मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Youths clashed over protest against over-priced liquor
विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर हिसाली रोड मोड़ पर स्थित शराब के ठेके पर ओवर रेटिंक का विरोध युवकों को महंगा पड़ गया। सेल्समैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो युवक की पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Trending Videos


राधेश्याम विहार फेस टू निवासी प्रशांत कुमार शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे दिल्ली मेरठ मार्ग पर हिसाली रोड मोड़ स्थित शराब ठेके पर गया था। आरोप है कि सेल्समैन तय रेट से 10 रुपये अधिक ले रहा था। दस रुपये अधिक देने का विरोध करने पर सेल्समैन और प्रशांत के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच वहां से निकल रहे अमित तिवारी भीड़ देखकर रुक गए। सेल्समैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रशांत व अमित तिवारी दोनों की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं मोबाइल छीनने की कोशिश भी की। वह किसी तरह वहां से निकले और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने की भनक लगते ही सेल्समैन मौके से फरार हो गए। अमित तिवारी का कहना है कि मेरी सोने की चेन भी इस बीच कहीं गिर गई। एसीपी का कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed