{"_id":"5ae9d1af4f1c1b61098b7703","slug":"girl-was-murder-by-her-in-laws-for-dowry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनगिनत सपने सजा कर ससुराल आई थी दुल्हन, 24 घंटे में ही वहां के लोगों ने छीन ली उसकी सांसें..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनगिनत सपने सजा कर ससुराल आई थी दुल्हन, 24 घंटे में ही वहां के लोगों ने छीन ली उसकी सांसें..
Thu, 03 May 2018 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर झिरका
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर झिरका
Updated Thu, 03 May 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
bride murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभी उसके हाथों में लगी शादी की मेहंदी भी नहीं छूटी थी और उससे उसकी सांसें छीन ली गईं। पिता का आरोप है कि शादी में बाइक एवं दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी।
2 of 4
bride murder
- फोटो : अमर उजाला
पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित 12 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। राजस्थान के अलवर जिले के तिजारा थाना इलाके के गांव जैरोली के रमेश उर्फ पंच्ची ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि बेटी सपना (19) की शादी 30 अप्रैल को फिरोजपुर झिरका थानांर्तगत गांव रावली के बलजीत से करवाई थी।
3 of 4
bride murder
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि शादी के बाद ही ससुराल वाले उस पर मायके से बाइक व दो लाख रुपये मांगने का दबाव बनाने के साथ-साथ उसे प्रताड़ित कर रहे थे। उसे घर से निकालने की धमकी भी दी थी। आरोप है कि एक मई की रात ससुराल वालों ने सपना की गला दबाकर हत्या कर दी। अल-आफिया अस्पताल मांड़ीखेड़ा में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
murder for dowry
- फोटो : अमर उजाला
कहा जा रहा है कि आरोपी पति ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया है। इस मामले में थाना प्रभारी रतनलाल ने कहा कि पीड़ित पक्ष को न्याय मिलेगा। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। थाना प्रभारी ने भी गला दबाकर हत्या किए जाने की बात कही है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। वहीं, बेटी को बडे़ अरमानों से ससुराल के लिए विदा करने वाले माता-पिता की आंखों के आंसू नहीं सूख नहीं रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।