फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार की ड्राइविंग सीट पर कंकाल को बैठा देख उड़े सबके होश, जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

Wed, 02 May 2018 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 02 May 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
faridabad: missing business man skeleton was found in driving seat of car
skeleton in car - फोटो : अमर उजाला

कार की ड्राइविंग सीट पर बैठने की मुद्रा में जब कंकाल को देखा तो पुलिस समेत सभी के उड़ गए होश..

faridabad: missing business man skeleton was found in driving seat of car
skeleton in car - फोटो : अमर उजाला

करीब चार माह से लापता बिल्डिंग मैटीरियल कारोबारी का कंकाल मंगलवार को पुलिस ने कार सहित आगरा नहर से बरामद कर लिया। पुलिस का मानना है कि हादसे के कारण कारोबारी कार समेत नहर में जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। खास बात ये है कि ड्राइविंग सीट पर कंकाल बैठने की ही मुद्रा में था।

faridabad: missing business man skeleton was found in driving seat of car
skeleton in car - फोटो : अमर उजाला

उधर, परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई है। बीके अस्पताल से युवक के कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। मंगलवार को आगरा नहर में पानी कम होने के कारण नहर में लोगों ने एक कार डूबी हुई देखी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
faridabad: missing business man skeleton was found in driving seat of car
skeleton in car - फोटो : अमर उजाला

थाना सेंट्रल पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस देखकर टीम हैरान हो गई कि चालक सीट पर एक सड़ा गला कंकाल बैठने की मुद्रा में ही था। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर काफी भीड़ भी एकत्र हो गई थी। कार के नंबर के आधार पर तलाश करवाई तो पता चला कि कार 22 दिसंबर से लापता ललित रावत की है।

विज्ञापन
faridabad: missing business man skeleton was found in driving seat of car
skeleton in car - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों से कंकाल की पहचान ललित के रूप में की। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। मूलरूप से गांव प्याला निवासी देवेंद्र रावत फरीदाबाद सेक्टर-31 में रहते हैं। उनके बेटे ललित रावत का सेक्टर-64 में बिल्डिंग मैटीरियल का कारोबार था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed