{"_id":"69e8d92a2342e475700c7acf","slug":"girls-outperform-in-jamia-class-10-board-exams-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-133312-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जामिया दसवीं बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जामिया दसवीं बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-दसवीं बोर्ड परीक्षा में कुल 669 छात्रों में से 660 ने लहराया सफलता का परचम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने कक्षा दसवीं बोर्ड का वार्षिक परीक्षा परिणाम बुधवार दोपहर को जारी कर दिया है। जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी है। इस वर्ष दसवीं कक्षा के छात्रों का पास प्रतिशत 98.65 रहा। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 99.19 और लड़कों का प्रतिशत 97.96 रहा। पिछले वर्ष की तुलना में जामिया ने कक्षा दसवीं का बोर्ड परिणाम 16 दिन पहले जारी किया।
परीक्षा परिणाम जामिया कुलपति प्रो. मजहर आसिफ और रजिस्ट्रार प्रो. मो. महताब आलम रिजवी, परीक्षा नियंत्रक प्रो. एहतेशामुल हक, विश्वविद्यालय के अधिकारियों और जामिया स्कूल के प्राचार्यों की उपस्थिति में जारी किया गया। जामिया के अनुसार कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में कुल 669 छात्रों में से 660 छात्र पास हुए। इनमें से 489 छात्रों ने डिस्टिंक्शन के साथ फर्स्ट डिविजन, 112 छात्रों को फर्स्ट डिविजन, 48 छात्रों को सेकेंड डिविजन और 11 छात्रों को थर्ड डिविजन मिला।
सैयद आबिद हुसैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मो. फौजान ने 98.71 प्रतिशत अंक हासिल करके परीक्षा में टॉप किया है। मोहम्मद अली और मोहम्मद अरहम को 98.43 फीसदी अंक के साथ दूसरा स्थान मिला। जबकि सैयद आबिद हुसैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अतीका जिया और जामिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अंसारी जीतन फातिमा 98.29 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही।
क्यूआर कोड से मार्कशीट कर सकते है डाउनलोड
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार छात्र क्यूआर कोड के जरिए छात्र मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। यह कोड उन्हें जामिया स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर ले जाएगा, जहां उन्हें रोल नंबर और एनरोलमेंट नंबर डालना होगा। इसके अलावा सुधार के लिए विंडो तीन दिनों तक खुली रहेगी। जिसके बाद अंतिम मार्कशीट जारी की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X