{"_id":"6afc3d6887b47a5b27011037","slug":"grap-3-removed-in-delhi-after-drop-in-pollution-levels-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 हटा: प्रदूषण के स्तर में गिरावट के बाद लिया गया निर्णय, जानें कौन से प्रतिबंध हटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 हटा: प्रदूषण के स्तर में गिरावट के बाद लिया गया निर्णय, जानें कौन से प्रतिबंध हटे
Tue, 17 Nov 2026 05:11 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Tue, 17 Nov 2026 05:11 PM IST
सार
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की उप-समिति ने यह निर्णय लिया। मंगलवार को एक्यूआई 204 दर्ज किया गया। हालांकि, ग्रैप चरण-एक और दो के प्रतिबंध अभी भी लागू रहेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली की हवा में थोड़ा सुधार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ग्रैप उप-समिति ने ग्रैप चरण-तीन को रद करने का निर्णय लिया है। दैनिक एक्यूआई में गिरावट का रुख देखा गया है। मंगलवार को एक्यूआई 204 तक पहुंच गया है। ग्रैप चरण-एक और दो के तहत सभी प्रतिबंध अभी भी लागू रहेंगे।
विज्ञापन
क्या होता है ग्रैप फार्मूला?
ग्रैप को दिल्ली एनसीआर में प्रतिकूल वायु गुणवत्ता के चार अलग-अलग चरण के हिसाब से बांटा गया गया है। ग्रैप का चरण-1 उस वक्त लागू होता है, जब दिल्ली में AQI का स्तर 201-300 के बीच होता है। ग्रैप का दूसरा चरण उस परिस्थिति में प्रभावी होता है, जब राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 301-400 के बीच 'बहुत खराब' मापा जाता है। चरण-3 'गंभीर' वायु गुणवत्ता के बीच लागू किया जाता है। जिस वक्त दिल्ली में एक्यूआई 401-450 के बीच होता है। वहीं ग्रैप कार्य योजना का अंतिम और चरण-4 'गंभीर +' वायु गुणवत्ता की परिस्थिति में लागू किया जाता है।
विज्ञापन
ग्रैप तीन के तहत इन कार्य पर थी पाबंदी
-पूरे एनसीआर में धूल पैदा करने वाली व वायु प्रदूषण फैलाने वाली सीएंडडी गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध था।
-बोरिंग और ड्रिलिंग कार्यों सहित खुदाई और भराई के लिए मिट्टी का काम।
-पाइलिंग कार्य, सभी विध्वंस कार्य।
-ओपन ट्रेंच सिस्टम द्वारा सीवर लाइन, पानी की लाइन, ड्रेनेज और इलेक्ट्रिक केबलिंग आदि बिछाना।
-ईंट/चिनाई कार्य।
-प्रमुख वेल्डिंग और गैस-कटिंग कार्य, हालांकि, एमईपी (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग) कार्यों के लिए छोटी वेल्डिंग गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी।
-सड़क निर्माण गतिविधियां और प्रमुख मरम्मत।
-परियोजना स्थलों के भीतर व बाहर कहीं भी सीमेंट, फ्लाई-ऐश, ईंट, रेत, पत्थर आदि जैसी धूल पैदा करने वाली सामग्रियों का स्थानांतरण, लोडिंग/अनलोडिंग।
-कच्ची सड़कों पर निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों की आवाजाही।
-विध्वंस अपशिष्ट का कोई भी परिवहन।
