{"_id":"699df3ccaea25ba72b038cd8","slug":"greater-noida-wanted-accused-in-luxor-businessman-s-murder-arrested-in-police-encounter-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: लुक्सर में कारोबारी की हत्या में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो कॉम्बिंग में पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: लुक्सर में कारोबारी की हत्या में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो कॉम्बिंग में पकड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
सार
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।
घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
ईकोटेक 1 कोतवाली पुलिस ने लुक्सर गांव में हुए नितिन हत्याकांड के वांछित आरोपी को मंगलवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो आरोपियों को पुलिस कांबिंग में गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।
Trending Videos
आरोपी की पहचान मोनु निवासी गांव लुक्सर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस कांबिंग में गिरफ्तार आरोपी पहचान गंगोला निवासी राजेश पुत्र मुकुट व लुक्सर गांव निवासी नितिन पुत्र अतर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी पर कारोबारी नितिन की हत्या में शामिल होने का आरोप है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि। मंगलवार को पुलिस टीम निर्माणीधन पीएसी के पास गांव लुक्सर क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आरोपी मोनु पुलिस को देखकर भागने लगा और पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
दो आरोपियों को पुलिस कांबिंग में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और बीएनएस आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपी ने हथियार कहां से खरीदा था।