सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman arrested for making racist remarks against girls from North East

Delhi: नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों पर नस्लीय टिप्पणी के मामले में एक्शन, आरोपी महिला और उसके पति को किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 25 Feb 2026 12:35 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने आरोपी महिला रूबी जैन और उसके पति हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। 

Woman arrested for making racist remarks against girls from North East
आरोपी महिला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक फ्लैट में एसी लगवाने के दौरान पड़ोसी के घर में धूल मिट्टी गिरने के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी ने नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों पर नस्लीय टिप्पणी करते हुए बदसलूकी की। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को  गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos


पुलिस ने आरोपी महिला रूबी जैन और उसके पति हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने जांच के दौरान अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराएं आरोपी के खिलाफ जोड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने आरोप लगाया था कि पड़ोसी शख्स व उसकी पत्नी ने मिलकर उनके खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करने के अलावा अभद्र भाषा का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी। करीब चार मिनट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दोनों तरफ से काफी बहस हो रही है।

उधर, इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'मालवीय नगर घटना के संबंध में सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है और सभी संबंधित कानूनी प्रावधानों को लागू किया गया है। मैंने पेमा खांडू से बात की है और कहा है कि ऐसी घटनाओं को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में कह, 'नॉर्थ ईस्ट की हमारी बहनों के साथ हुई इस घटना की मैं कड़ी निंदा करती हूं और उनके साथ मजबूती से खड़ी हूं। दिल्ली हर किसी की है। यहां हर नागरिक की गरिमा, सम्मान और सुरक्षा सर्वोपरि है। मैं स्वयं उनसे मिलूंगी। पुलिस पूरी जिम्मेदारी से कानूनी कार्रवाई कर रही है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। किसी भी बेटी को तंग करना, भेदभाव करना या अपमानित करना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम सब एक हैं और हर बेटी की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed