फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   13 Bangladeshis apprehended in Gurugram deportation process initiated

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा: गुरुग्राम में पकड़े गए 13 बांग्लादेशी, कोई नहीं दिखा सका दस्तावेज; डिपोर्ट शुरू

Thu, 16 Jul 2026 04:39 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Thu, 16 Jul 2026 04:39 PM IST
सार

भारत सरकार और सक्षम प्राधिकारी के आदेशों का अनुपालन करते हुए इन नागरिकों को डिपोर्ट करने की कागजी कार्रवाई पूरी की गई। गुरुग्राम पुलिस ने इनकी सुरक्षित रवानगी के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन
13 Bangladeshis apprehended in Gurugram deportation process initiated
गुरुग्राम में पकड़े गए बांग्लादेशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने अवैध घुसपैठियों के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावी कार्यवाही की है। पुलिस ने साइबर सिटी में अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़कर उनके देश वापस भेजने (निर्वासन) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गुरुवार को गुरुग्राम पुलिस की एक विशेष एस्कॉर्ट टीम इन सभी नागरिकों को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना हो चुकी है।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की टीम को मिली बड़ी कामयाबी
गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) सेक्टर-39 की टीम ने शहर में अवैध प्रवासियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया था। इसी अभियान के दौरान टीम ने खुफिया इनपुट और मुस्तैदी के आधार पर इन 13 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की। जांच के दौरान ये सभी भारत में वैध रूप से रहने के कोई भी पुख्ता दस्तावेज या प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

कड़े सुरक्षा पहरे में मालदा टाउन के लिए रवाना
भारत सरकार और सक्षम प्राधिकारी के आदेशों का अनुपालन करते हुए इन नागरिकों को डिपोर्ट करने की कागजी कार्रवाई पूरी की गई। गुरुग्राम पुलिस ने इनकी सुरक्षित रवानगी के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

सुरक्षा टीम: 01 निरीक्षक (इंस्पेक्टर) के नेतृत्व में 23 पुलिसकर्मियों की एक स्पेशल एस्कॉर्ट टीम तैनात की गई है।

रूट प्लान: यह टीम सभी 13 बांग्लादेशी नागरिकों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन के जरिए पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन लेकर जा रही है।

अंतिम चरण: मालदा टाउन पहुंचने के बाद निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत इन्हें भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा, जहां से इन्हें इनके देश वापस भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन

झुग्गियों से लेकर होटलों तक सघन चेकिंग अभियान
गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। इसके लिए पुलिस की विभिन्न टीमें शहर के संवेदनशील इलाकों जैसे झुग्गी-झोपड़ियों, अवैध कॉलोनियों, किराए के मकानों, औद्योगिक क्षेत्रों और होटलों में रह रहे लोगों के दस्तावेजों और पहचान का सघन सत्यापन (वेरिफिकेशन) कर रही हैं। संदिग्ध पाए जाने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गुरुग्राम पुलिस की जनता से अपील
पुलिस प्रशासन ने आम जनता और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशंस से इस अभियान में सहयोग की अपील की है। पुलिस ने नागरिकों के लिए कुछ जरूरी गाइडलाइंस जारी की हैं।

सत्यापन जरूरी: अपने घर में काम करने वाले किराएदारों, घरेलू सहायकों, कर्मचारियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से करवाएं।

संदिग्धों की सूचना दें: यदि आपके आसपास कोई भी संदिग्ध या अवैध रूप से रह रहा विदेशी नागरिक दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 या नजदीकी थाने को सूचित करें।

'निर्दोष न डरें, अफवाह फैलाने वालों पर होगी जेल'
गुरुग्राम पुलिस ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि इस अभियान के दौरान आम जनता की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। देश के वैध नागरिकों या वैध दस्तावेजों के साथ रह रहे विदेशी नागरिकों को इस अभियान से बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। किसी भी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि इस अभियान को लेकर किसी ने भी सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर भ्रामक, झूठी या मनगढ़ंत अफवाह फैलाई, तो उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed