{"_id":"6a58c53d14271bf6530d2c8a","slug":"notices-issued-to-39-people-after-dengue-larvae-were-found-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-94646-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: डेंगू का लार्वा मिलने पर 39 लोगों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: डेंगू का लार्वा मिलने पर 39 लोगों को नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन में 200 से अधिक घरों में मिला डेंगू का लार्वा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में लगातार बारिश और कई इलाकों में फॉगिंग नहीं होने से डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच दिन में किए गए सर्वे के दौरान 228 घरों में डेंगू के मच्छर का लार्वा मिला है। लार्वा मिलने पर 39 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं और घरों में जमा पानी को तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर, गमले और अन्य पात्रों की नियमित सफाई करें और डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। शहर के कई सेक्टरों और कॉलोनियों के में पिछले कई दिन से उनके क्षेत्रों में फॉगिंग नहीं हुई है। ऐसे में बारिश के बाद जगह-जगह जमा पानी और गंदगी के कारण मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई स्थानों पर जलभराव बना हुआ है, जिससे दुर्गंध के साथ संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। सीवर ओवरफ्लो की शिकायत कई बार संबंधित विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
-- -
डेंगू मच्छर का लार्वा मिलने पर घरों को नोटिस जारी किए गए हैं। लोगों से सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाने, घरों में जमा पानी खाली करने और मच्छरों की रोकथाम के उपाय अपनाने की अपील लगातार की जा रही है। -डाॅ. जयप्रकाश, डिप्टी सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग