फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pataudi Trophy: Faridabad beats Gurugram by 93 runs

पटौदी ट्रॉफी : फरीदाबाद ने गुरुग्राम को 93 रनों से दी करारी शिकस्त

Thu, 16 Jul 2026 06:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Pataudi Trophy: Faridabad beats Gurugram by 93 runs
190 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 97 रन ही बना सकी जिले की टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित पटौदी ट्रॉफी 2026-27 के मुकाबले में फरीदाबाद की टीम ने गुरुग्राम को 93 रनों से हरा दिया। चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए मैच में गुरुग्राम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फरीदाबाद की टीम 44.1 ओवर में 190 रनों पर सिमट गई। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुग्राम की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही और पूरी टीम महज 34.3 ओवर में 97 रनों पर ही ढेर हो गई।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी फरीदाबाद की शुरुआत अच्छी रही। धीरू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 75 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनका साथ आदर्श शर्मा ने बखूबी दिया, जिन्होंने 32 रन बनाए। इसके अलावा रोहन देशवाल ने 22 और आयुष सिंह ने 14 रनों का योगदान दिया। गुरुग्राम की ओर से गेंदबाजी में आरव जेफ सबसे सफल रहे, जिन्होंने 3 विकेट झटके। सौरव यादव ने 2 विकेट और यश कटारिया ने 2 विकेट लिए, जबकि सार्थक मलिक को 1 विकेट मिला।
विज्ञापन


191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुग्राम की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी और लगातार अंतराल पर अपने विकेट गंवाती रही। गुरुग्राम की तरफ लक्ष्य यादव ने 30 रन बनाए। उनके अलावा सुमित कुमार ने 22 और मोक्ष मुदगिल ने 12 रन बनाए। टीम के बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।फरीदाबाद की ओर से हरीश भड़ाना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं आदर्श शर्मा ने 2 विकेट चटकाए। आयुष सिंह और संदीप डागर ने दो-दो विकेट लेकर गुरुग्राम की पारी का अंत किया। इसके साथ ही पूरे टूर्नामेंट में गुरुग्राम यह अपना पहला मैच हारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed