फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Navya Sagar won the silver medal in the Asian Ju-Jitsu Championship.

Gurugram News: एशियन जू-जित्सु प्रतियोगिता में नव्या सागर ने जीता रजत पदक

Thu, 16 Jul 2026 05:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Navya Sagar won the silver medal in the Asian Ju-Jitsu Championship.
अंडर-16 वर्ग के 63 किलोग्राम भार वर्ग में हासिल की उपलब्धि
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। कजाखस्तान में आयोजित एशियन जू-जित्सु चैंपियनशिप में जिले की होनहार खिलाड़ी नव्या सागर बघेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। 12 से 19 जुलाई तक चल रही इस प्रतियोगिता में नव्या ने अंडर-16 आयु वर्ग की 63 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में एशिया के 26 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।




नव्या ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। स्वर्ण पदक के मुकाबले में उनका सामना मेजबान कजाखस्तान की खिलाड़ी से हुआ। कड़े मुकाबले में नव्या ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। नव्या की इस सफलता की खबर मिलते ही उनके परिवार, स्कूल और खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले की रोटरी पब्लिक स्कूल में भी उनकी उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल है। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया। कोच दीपिका मान और महेंद्र सिंह ने कहा कि नव्या शुरू से ही मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी रही है। उन्होंने अपनी लगन और निरंतर अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। आने वाले समय में वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने की क्षमता रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed