फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Under-23 Men's Cricket Tournament from July 20, 22 teams from the state will show their strength

Gurugram News: अंडर-23 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 20 जुलाई से, प्रदेश की 22 टीमें दिखाएंगी दम

Thu, 16 Jul 2026 05:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Under-23 Men's Cricket Tournament from July 20, 22 teams from the state will show their strength
गुरुग्राम। हरियाणा अंडर-23 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 20 जुलाई से रोहतक स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 10 अगस्त तक चलेगी, जिसमें प्रदेश के सभी 22 जिलों की टीमें भाग लेंगी।टूर्नामेंट के माध्यम से प्रदेश के उभरते क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की विशेष नजर रहेगी, ताकि भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की टीमों के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जा सके।
विज्ञापन




हरियाणा क्रिकेट संघ ने प्रतियोगिता की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। संघ की ओर से खिलाड़ियों के ठहरने, अभ्यास, मैच संचालन और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लीग चरण के मुकाबलों के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमें नॉकआउट दौर में प्रवेश करेंगी। हरियाणा क्रिकेट संघ के पदाधिकारी तेजिंदर सिंह ने बताया कि अंडर-23 आयु वर्ग का यह टूर्नामेंट प्रदेश में क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें गुरुग्राम की टीम भी भाग ले रही है। इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्टेट की टीम में खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed