फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram police leave to deport 13 Bangladeshi nationals caught in the district.

Gurugram News: जिले में पकड़े गए 13 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट करने के लिए गुरुग्राम पुलिस रवाना

Thu, 16 Jul 2026 06:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Gurugram police leave to deport 13 Bangladeshi nationals caught in the district.
इंस्पेक्टर के नेतृत्व में 23 पुलिसकर्मियों की टीम बांग्लादेशियों को पश्चिम बंगाल ले गई
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की टीम के हवाले कर सभी को बॉर्डर पार बांग्लादेश भेजा जाएगा

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में अवैध रूप से रहते हुए पकड़े गए 13 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कार्रवाई बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। इंस्पेक्टर स्तर के पुलिसकर्मी की अगुवाई में 23 अन्य पुलिसकर्मियों की टीम इन 13 बांग्लादेशी नागरिकों को लेकर बृहस्पतिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां से नई दिल्ली- मालदा टाउन एक्सप्रेस ट्रेन से इन सभी को लेकर टीम रवाना हो गई है। पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन में संबंधित टीम के हवाले गुरुग्राम पुलिस इन सभी को कर देगी। वहां से इन्हें बॉर्डर से बांग्लादेश वापस भेजा जाएगा।
राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए अवैध घुसपैठियों के विरुद्ध गुरुग्राम पुलिस का अभियान लगातार जारी है। अपराध शाखा टीमों ने 14 और 15 जून को 800 से अधिक लोगों के दस्तावेजों की जांच की थी। इस दौरान 13 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। जांच में पाया गया कि सभी 13 बांग्लादेश बॉर्डर से अवैध रूप से भारत में घुसे और गुरुग्राम में रह रहे थे। इन सभी को निगरानी में सुरक्षित रखा गया।
विज्ञापन


कालियागंज बॉर्डर से घुसे थे भारत में
सभी लोगों से पुलिस पूछताछ में पता चला कि ये बांग्लादेशी नागरिक कालियागंज बॉर्डर से बांग्लादेशी एजेंसी की मदद से अवैध रूप से भारत में घुसे थे। यहां पर ये सभी मजदूर के तौर पर काम कर रहे थे। इन बांग्लादेशी नागरिकों को कानूनी प्रक्रिया के तहत डिपोर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नागरिकों से की अपील
गुरुग्राम पुलिस की ओर से सभी नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध अथवा अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही अपने किराएदारों, घरेलू सहायकों, कर्मचारियों एवं होटल/व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन अवश्य करवाएं। यदि आपके आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति रहता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 अथवा निकटतम पुलिस थाना को दें। आमजन की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। राष्ट्रीय सुरक्षा एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अभियान जारी रहेगा।


---------
वैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और भारतीयों को इस अभियान से घबराने की आवश्यकता नहीं है। यह अभियान केवल अवैध रूप से घुसपैठ कर भारत में रह रहे लोगों के खिलाफ है। किसी भी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा। अभियान के संबंध में भ्रामक, झूठी अथवा मनगढ़ंत अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। - नवीन शर्मा, एसीपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed