सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   25 battery swapping stations will be set up to control pollution.

Gurugram News: प्रदूषण नियंत्रण के लिए 25 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन होंगे स्थापित

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
25 battery swapping stations will be set up to control pollution.
विज्ञापन
- इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बढ़ावा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में वायु प्रदूषण नियंत्रण और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) और कंवर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ है। इस पहल के तहत शहर में 25 बैटरी स्वैपिंग स्टेशनों का विकास किया जाएगा, जिससे ईवी उपयोगकर्ताओं को तेज और सुविधाजनक चार्जिंग विकल्प मिल सकेगा।
परियोजना के तहत दोपहिया, तिपहिया, चारपहिया और भारी वाहनों के लिए बैटरी स्वैपिंग सुविधा विकसित की जाएगी। ये स्टेशन सेक्टर-21, 22, 23, 31, 32, 39, 40, 45, 46 समेत प्रमुख बाजारों, सामुदायिक केंद्रों और स्थानों जैसे सुभाष चंद्र बोस पार्क, नेहरू पार्क और वटिका चौक पर स्थापित किए जाएंगे। यह समझौता 10 वर्षों तक प्रभावी रहेगा। अधिकारियों के अनुसार, इस पहल से शहर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा और प्रदूषण में कमी आएगी, जिससे शहर को स्वच्छ और सतत शहर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed