{"_id":"69aeafdd2b765a5adc0ec502","slug":"315-youth-selected-in-prime-ministers-national-apprenticeship-fair315-youth-selected-in-prime-ministers-national-apprenticeship-fair-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81627-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेले में 315 युवाओं का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेले में 315 युवाओं का चयन
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों ने भाग लिया, महिला दिवस को लेकर विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुघ्राम। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम में सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुकेश कुमार, मानव संसाधन प्रबंधक, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों ने भाग लिया और तकनीकी व अन्य पदों के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए।
इस मेले में कुल 39 प्रतिष्ठानों ने हिस्सा लिया, जिनमें होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया, ब्राय एयर, मुंजाल शोवा, प्रेम मोटर्स, ऑथेंटिक इंजीनियर्स, डिजायर समूह और ऊनो मिंडा रिका सहित अन्य संस्थान शामिल रहे। मेले में 382 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 315 युवाओं का विभिन्न प्रतिष्ठानों द्वारा चयन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान की ओर से सभी अतिथियों, औद्योगिक संस्थानों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
इसके अलावा आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संस्थान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ के रूप में मोनिका नरूला ने विद्यार्थियों को महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को समानता, जागरूकता और समाज में महिलाओं के योगदान के प्रति प्रेरित किया गया।
Trending Videos