{"_id":"69aebf2686eb1f1f1606aaab","slug":"protests-and-road-blockades-outside-society-in-support-of-domestic-help-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81635-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: घरेलू सहायिका के समर्थन में सोसाइटी के बाहर प्रदर्शन और सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: घरेलू सहायिका के समर्थन में सोसाइटी के बाहर प्रदर्शन और सड़क जाम
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू सहायिका को दो बार पालतू कुत्ते ने काटा, शिकायत करने पर की गई मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-49 स्थित आर्किड पैटल्स सोसाइटी के टावर-7 के फ्लैट में पालतू कुत्ते ने घरेलू सहायिका को दो बार काट लिया। कुत्ता मालकिन ने घरेलू सहायिका के साथ मारपीट की और सोसाइटी में उसके प्रवेश पर रोक लगवा दी। घटना के विरोध में लोगों ने सोसाइटी के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रर्दशन किया, जिससे दो से तीन घंटे तक रोड पर जाम लग गया।
जानकारी के अनुसार, घरेलू सहायिका शंकरी बाला, जो पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना की रहने वाली है, इसी सोसाइटी के 4-5 फ्लैटों में काम करती है। आरोप है कि 5 मार्च को सोसाइटी के एक फ्लैट में काम करने के दौरान पालतू कुत्ते ने उसके हाथ पर काट लिया था, जिससे हल्की खरोंच आई थी। सहायिका ने इस घटना की शिकायत कुत्ते के मालिक राजीव से की, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
बताया गया कि अगले दिन जब सहायिका दोबारा उसी फ्लैट में काम करने पहुंची तो कुत्ते ने फिर से उस पर हमला कर दिया और इस बार उसकी साड़ी के ऊपर से पैर पर काट लिया। काटने के बाद सहायिका ने कुत्तेसे बचाव में कुत्ते को झटका दिया, जिससे कुत्ता रोने लगा। इसी बात को लेकर राजीव की पत्नी ने बाथरूम में सफाई कर रही सहायिका के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद कुत्ते के मालिक और मालकिन ने सोसाइटी में सहायिका के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। जब अगले दिन सहायिका सोसाइटी में काम पर आई तो गार्ड ने उसे गेट के अंदर आने से रोक दिया।
इस दौरान सहायिका के समर्थन में 100 से अधिक महिलाओं ने सोसाइटी के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस कारण करीब दो से तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब चार से पांच घंटे तक चले विवाद के बाद दोनों पक्षों को सोसाइटी गेट पर बुलाकर बातचीत कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया और आपसी सहमति से मामला शांत कराने की कोशिश की।
Trending Videos