{"_id":"69b152f96e13e10e1609d285","slug":"devotees-throng-the-temple-on-sheetla-ashtami-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81814-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शीतला अष्टमी पर मंदिर में उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शीतला अष्टमी पर मंदिर में उमड़े भक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
माता के जयकारों व भजनों से गूंजा मंदिर परिसर व सत्संग भवन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शीतला अष्टमी के मौके पर माता शीतला के दरबार में दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा। माता का दरबार माता शीतला के जयकारों से गूंजता रहा। दूर दराज से आए भक्तों का समूह ढोल, मंजीरे, हारमोनियम के साथ मंदिर परिसर में माता के भजनों पर नाचते गाते नजर आए। नए मंदिर के परिसर में भी भक्तों के परिवार बैठ कर भजन कीर्तन कर रहे थे।
मंदिर परिसर में लगे स्क्रीन पर आरती और पूजन देख रहे थे। मुंडन हॉल में लोगों ने बच्चों के मुंडन कराए। माता के तालाब की मिट्टी ले जाने वालों, मन्नत का धागा बांधने वालों और मुंडन हॉल में ईंट से प्रतीकात्मक घर बनाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी अच्छी खासी रही।
मंदिर के अधिकारी यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि बुधवार को भी लोगों ने सुबह सबेरे बासोड़ा पूजन किया। चैत्र मेले में बुधवार को अबतक सर्वाधिक भक्तों ने माता के दर्शन किए। रात में रुककर सुबह पूजन की परिपाटी परिवारों में रही है। मेला परिसर में पूजन के बाद लोग खरीदारी करते नजर आए। सिंदूर, शृंगार सामग्री, बच्चों के खिलौने जैसी चीजें लोग मेले से खरीदकर ले जाते हैं।
Trending Videos