गुरुग्राम में पांचवीं मंजिल से कूदी लड़की: लिव इन में रहती थी, चार माह में ही होने लगी इतनी चिकचिक; दे दी जान
जांच अधिकारी एएसआई कर्मबीर ने बताया कि बुधवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सहमति संबंध में रहने वाले युवक के बयान दर्ज किए गए हैं। मृतका के परिवार वालों ने कोई शिकायत नहीं दी है।
विस्तार
गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 थाना क्षेत्र में डब्ल्यू ब्लॉक में 10 मार्च को एक युवती ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। युवती यहां पर एक युवक के साथ सहमति संबंध में रहती थी। सूचना मिलने पर डीएलएफ फेज-3 थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण कराया।
देहरादून की रहने वाली थी मनमीत कौर
मृतका की पहचान देहरादून (उत्तराखंड) की इंद्रापुरम कॉलोनी निवासी मनमीत कौर (23) के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी और उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी एक युवत के साथ दिसंबर 2025 से डब्ल्यू ब्लॉक में किराये के कमरे में सहमति संबंध में रह रही थी। वह यहां निजी कंपनी में काम करती थी।
कई बार हो चुकी थी दोनों में अनबन
बताया जा रहा है कि मनमीत कौर का उक्त युवक के साथ कई बार अनबन हो चुकी थी। मंगलवार की सुबह भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद मनमीत कौर पांचवीं मंजिल से कूद गई। घायल हालत में मनमीत को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लड़के परिजनों ने नहीं दी शिकायत
जांच अधिकारी एएसआई कर्मबीर ने बताया कि बुधवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सहमति संबंध में रहने वाले युवक के बयान दर्ज किए गए हैं। मृतका के परिवार वालों ने कोई शिकायत नहीं दी है।