सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Committee formed to connect Sector 5 Metro Station with Gurgaon Railway Station

Gurugram News: सेक्टर पांच मेट्रो स्टेशन से गुड़गांव रेलवे स्टेशन को जोड़ने के मामले में कमेटी गठित

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Committee formed to connect Sector 5 Metro Station with Gurgaon Railway Station
विज्ञापन
जीएमआरएल बोर्ड बैठक में विस्तार से चर्चा
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गुरुगाम मेट्रो रेल लिमिटेड की बोर्ड बैठक में गुरुग्राम मेट्रो परियोजना की समीक्षा समेत कई बातों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि सेक्टर पांच मेट्रो से गुड़गांव रेलवे स्टेशन को जोड़ने के मामले के लिए विशेषज्ञों की एक कमेटी बनेगी। सेक्टर पांच मेट्रो स्टेशन से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के बीच की दूरी लगभग 1.8 किलोमीटर है।
बुधवार को जीएमआरएल के प्रबंध निदेशक डॉ. चंद्रशेखर खरे की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक चंडीगढ़ में हुई। इसमें मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-नौ तक चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य पर विस्तार से चर्चा हुई। एमडी ने निर्माण कार्य की रिपोर्ट पर संतोष जताया। बैठक में साइबर सिटी के मेट्रो स्टेशन की डिजाइन पर चर्चा हुई। यहां पर गुरुग्राम मेट्रो और नमो भारत रेल का जंक्शन प्रस्तावित है। बैठक साइबर सिटी मेट्रो स्टेशन की डिजाइन को बोर्ड में मंजूरी मिल गई और राज्य सरकार से भी मंजूरी लेने के लिए कहा गया है। इसमें सेक्टर पांच मेट्रो स्टेशन से गुड़गांव रेलवे स्टेशन को जोड़ने के विकल्पों पर चर्चा की गई। इसमें प्रबंध निदेशक ने एक कमेटी गठित करने को कहा है, जोकि इस रूट के लिए सभी बातों को पर अपनी रिपोर्ट देगी। इसी अनुसार गुड़गांव रेलवे स्टेशन को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा एमएमआई समेत अन्य एजेंडे पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed