{"_id":"69b301e32f68391ea3099615","slug":"relief-due-to-opening-of-citizen-facilitation-centre-in-community-centre-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81953-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कम्युनिटी सेंटर में नागरिक सुविधा केंद्र खुलने से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कम्युनिटी सेंटर में नागरिक सुविधा केंद्र खुलने से राहत
विज्ञापन
विज्ञापन
-एक ही स्थान पर प्रॉपर्टी टैक्स, जल-सीवरेज समेत अन्य सेवाएं मिलेंगी, निगम ने सेक्टर-14 में केंद्र बनाया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने सेक्टर-14 में नागरिक सुविधा केंद्र बनाया है। यह केंद्र वार्ड-25 सेक्टर-14 स्थित कम्युनिटी सेंटर में शुरू किया गया है, जहां नागरिकों को नगर निगम और शहरी स्थानीय निकाय विभाग से संबंधित विभिन्न सेवाएं एक ही जगह पर मिल सकेंगी। इस केंद्र के माध्यम से लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। नागरिक यहां आकर अपनी कई आवश्यक सरकारी सेवाओं से जुड़े कार्य आसानी से करवा सकेंगे। इससे समय की बचत होने के साथ-साथ सेवाओं की प्रक्रिया भी अधिक पारदर्शी और सरल बनेगी। इनमें मुख्य रूप से प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित सेवाएं, जल एवं सीवरेज से जुड़े कार्य, चालान भुगतान, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण और हरियाणा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) से संबंधित सेवाएं शामिल हैं। कुछ समय बाद नगर निगम गुरुग्राम और शहरी स्थानीय निकाय विभाग से संबंधित अन्य प्रशासनिक सेवाएं भी इस केंद्र के माध्यम से प्रदान की जाएंगी, ताकि नागरिकों को अधिकतम सुविधा मिल सके। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य है कि शहरवासियों को सरकारी सेवाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और त्वरित तरीके से मिले। केंद्र के माध्यम से नागरिक अपनी शिकायतें, दस्तावेज संबंधी कार्य और भुगतान से जुड़े मामलों को भी आसानी से पूरा कर सकेंगे।
Trending Videos