{"_id":"69b1741599e2c157990e8825","slug":"auto-rickshaws-encroaching-outside-the-railway-station-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81851-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो रिक्शा का अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो रिक्शा का अतिक्रमण
विज्ञापन
विज्ञापन
रोज सुबह-शाम लगता है जाम, यात्रियों को होती है भारी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुड़गाव रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो रिक्शा चालकों के अतिक्रमण के कारण रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। सुबह और शाम के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन पर आते-जाते हैं। ऑटो चालकों द्वारा सड़क के किनारे और मुख्य मार्ग पर मनमाने ढंग से वाहन खड़े कर देने से यातायात बाधित हो जाता है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
यात्रियों का आरोप है कि कई बार इस समस्या की शिकायत प्रशासन से की गई लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यात्री राकेश कुमार ने बताया कि सुबह के समय स्टेशन के बाहर इतना जाम लग जाता है कि कई बार पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ऑटो चालकों ने सड़क को ही स्टैंड बना लिया है, जिससे हर दिन परेशानी होती है। स्टेशन के पास दुकान चलाने वाले मनीष गुप्ता का कहना है कि शाम के समय स्थिति और खराब हो जाती है। सड़क पर चारों तरफ ऑटो खड़े रहते हैं और जाम लगने के कारण ग्राहकों को भी दुकान तक पहुंचने में दिक्कत होती है। दैनिक यात्री दीपक का कहना है कि कई बार ट्रेन का समय हो जाता है, लेकिन जाम के कारण स्टेशन तक पहुंचने में देर हो जाती है। वहीं, स्थानीय निवासी विजय सिंह का कहना है कि ऑटो चालकों को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा होने के लिए कहा जाए, तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।
Trending Videos