{"_id":"69b164d8358e0a3b330846dd","slug":"accused-in-minors-murder-case-on-one-day-remand-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81834-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नाबालिग की हत्या के मामले में आरोपी एक दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नाबालिग की हत्या के मामले में आरोपी एक दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन हजार रुपये के लेन-देन में हुए विवाद के बाद मारा था चाकू
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने तीन हजार रुपये के लेन-देन को लेकर हुए झगड़े में 17 वर्षीय लड़के की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी मानू को बुधवार को अदालत में पेश किया। आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी मानू से वारदात में प्रयोग किया गया चाकू बरामद किया है।
अभी तक आरोपी मानू ने पुलिस को बताया है कि केशव (मृतक) के दोस्त धीरज ने आरोपी मानू से दिसंबर 2025 में तीन हजार रुपये उधार लिए थे। आरोपी मानू ने धीरज पर रुपये वापस देने का दबाव बनाया था। ऐसे में केशव ने मानू को रुपये के लिए दबाव न बनाने को कहा था। इसी बात को लेकर केशव (मृतक) व आरोपी मानू के बीच कई बार कहासुनी हुई थी। इसी दौरान मानू ने केशव की चाकू मारकर हत्या कर दी।
जांच अधिकारी एएसआई शैलेंद्र ने बताया कि आरोपी मानू को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से नाबालिग लड़के केशव की हत्या के बारे में पूछताछ की जा रही है। हत्या मामले में अन्य कोई व्यक्ति संलिप्त पाया जाता है तो उसे भी गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos