सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dream home now a reality.... Draw for 2709 EWS flats successfully concluded

Gurugram News: सपनों का घर अब हकीकत.... 2709 ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स का ड्रॉ सफलतापूर्वक संपन्न

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Dream home now a reality.... Draw for 2709 EWS flats successfully concluded
विज्ञापन
एडीसी की अध्यक्षता में हुआ ड्रॉ, योजना से गरीब परिवारों को मिल रहा सम्मानजनक जीवन का आधार
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के पात्र परिवारों को किफायती दरों पर आवास उपलब्ध कराने की दिशा में मंगलवार को गुरुग्राम विश्वविद्यालय, गुरुग्राम में आरक्षित फ्लैटों के आवंटन के लिए ड्रॉ प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई। इस ड्रॉ की अध्यक्षता जिले में योजना के नोडल अधिकारी एवं एडीसी सोनू भट्ट द्वारा की गई। इस अवसर पर हाउसिंग फॉर ऑल हरियाणा से एडिशनल डायरेक्टर रुचि सिंह बेदी, एसडीएम बादशाहपुर संजीव सिंगला, एसटीपी सतीश पुनिया, एटीपी अमन सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।




ड्रॉ प्रक्रिया का आयोजन पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया गया, जिसमें कुल 2709 पात्र आवेदकों को शामिल किया गया। एडीसी ने बताया कि यह पहल राज्य सरकार की सबका साथ, सबका विकास की नीति के अनुरूप आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने बताया कि नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग द्वारा लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में आरक्षित ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का यह आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को लगभग 200 वर्ग फुट क्षेत्रफल के फ्लैट मात्र 1.50 लाख रुपये की किफायती दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे अपने स्वयं के आवास का सपना साकार कर सकेंगे। आयोजन स्थल पर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न बैंकों के हेल्प डेस्क स्थापित किए गए थे, ताकि पात्र लाभार्थियों को किफायती दरों पर ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
-----------------------------
अपने घर में सुरक्षित होता जीवन




वह कई वर्षों से किराये के मकान में रह रही थीं और आर्थिक स्थिति के कारण अपना घर लेना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से उन्हें अपना घर मिलने जा रहा है, जिससे उनका जीवन अधिक सुरक्षित एवं स्थिर हो सकेगा। - रश्मि, हाउसकीपिंग वर्कर, खांडसा


वे सिलाई का कार्य करते हैं और अपने परिवार के लिए स्थायी आवास की व्यवस्था करना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी। उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनके बच्चों को बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण में रहने का अवसर मिलेगा। - वजीर, मोहम्मद, राजीव नगर



पति के निधन के बाद उनका जीवन काफी कठिन हो गया था, लेकिन इस योजना के माध्यम से उन्हें अपने घर की सुविधा मिल रही है। उन्होंने हरियाणा सरकार तथा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सार्थक पहल उनके जीवन उत्थान में एक बड़ा सहारा साबित होगी। - सुमन ओमपाल, बंधवाड़ी


विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है ड्रॉ का परिणाम


एडीसी ने बताया कि ड्रॉ का परिणाम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, जहां लाभार्थी अपना परिणाम देख सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पात्र लाभार्थी किसी भी प्रकार की अफवाहों या अपुष्ट सोशल मीडिया संदेशों पर ध्यान न दें और केवल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही अपने ड्रॉ का परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed