सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mahesh Academy beat Kushal Centre by 6 wickets

Gurugram News: महेश अकादमी ने कुशहाल सेंटर को 6 विकेट से हराया

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Mahesh Academy beat Kushal Centre by 6 wickets
विज्ञापन
महेश अकादमी के चंद्रमोहन ने 59 और प्रीतीश ने 47 रन बनाए
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। महेश क्रिकेट अकादमी के मैदान पर बुधवार को कुशहाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर और महेश क्रिकेट अकादमी के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। इसमें महेश अकादमी ने कुशहाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर की टीम को 6 विकेट से हराया। टॉस जीतकर महेश अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुशहाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर 38.1 ओवर में 203 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महेश अकादमी 23 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

कुशहाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर के हर्श ने 56, अभय ने 30, रिहान ने 26 रन और भावेश ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में हार्दिक ने 2, विवेक ने 2 और चंद्रमोहन ने 2 विकेट लिए। महेश अकादमी के चंद्रमोहन ने 59 , प्रीतीश ने 47 और नमन ने नाबाद 25 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रिहान ने 2 विकेट, सक्षम और गुर कोहली को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed