{"_id":"69baff12f8e9ae63b909075c","slug":"the-department-does-not-have-adequate-resources-to-control-fires-in-high-rise-buildings-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82445-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हाईराइज इमारतों में आग पर काबू पाने के लिए विभाग के पास पर्याप्त संसाधन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हाईराइज इमारतों में आग पर काबू पाने के लिए विभाग के पास पर्याप्त संसाधन नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग के पास 42 मीटर ऊंचाई के लिए एक हाइड्रोलिक प्लेटफाॅर्म
-104 मीटर ऊंचाई वाले दो हाइड्रोलिक प्लेटफाॅर्म और नई गाड़ियों की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली की आवासीय इमारत में आगजनी में नौ लोगों की मौत के बाद मिलेनियम सिटी में भी आगजनी पर काबू पाने की व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। गुरुग्राम की हाईराइज इमारतों में आगजनी पर काबू पाने के लिए जिले के फायर विभाग के पास पर्याप्त संसाधन नहीं है। साइबर सिटी में 70 मंजिला से ऊंची इमारतें बन चुकी हैं। फायर विभाग के पास 42 मीटर ऊंचाई के लिए एक हाइड्रोलिक प्लेटफाॅर्म है। अगर किसी ऊंची इमारत के ऊपरी हिस्से में आग लगती है तो उस पर काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ती है।
जिले में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 35 लाख आबादी की सुरक्षा की जिम्मेदारी करीब 225 फायर अधिकारियाें व कर्मचारियों और 57 दमकल गाड़ियों के भरोसे हैं। जिले में वर्तमान आबादी के हिसाब से फायर स्टेशनों पर संसाधनों की संख्या कम है। गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है तो जिले में भी आगजनी की घटनाओं में बढ़ोतरी की संभावना है। ऐसे में आगजनी की घटनाओं पर काबू पाना दमकल टीमों के लिए चुनौती होगा।
फायर स्टेशनों पर मौजूद दमकल गाड़ियों की संख्या
सेक्टर-29 स्थित फायर स्टेशन में 15 गाड़ियां व तीन बाइक हैं। सेक्टर-37 स्थित फायर स्टेशन में आठ गाड़ियां व दो बाइक हैं। भीमनगर स्थित फायर स्टेशन में पांच गाड़ियां व दो बाइक हैं। उद्योग विहार स्थित फायर स्टेशन में पांच गाड़ियां व दो बाइक हैं। आईएमटी मानेसर स्थित फायर स्टेशन में नौ गाड़ियां व दो बाइक हैं। पटौदी स्थित फायर स्टेशन में चार गाड़ियां व दो बाइक हैं। वहीं, सोहना स्थित फायर स्टेशन में पांच गाड़ियां व दो बाइक हैं। वहीं, सेक्टर-29 स्थित फायर स्टेशन में 42 मीटर ऊंचाई के लिए एक हाइड्रोलिक प्लेटफाॅर्म है।
दो हाइड्रोलिक प्लेटफाॅर्म की मांग
गुरुग्राम के फायर विभाग में 104 मीटर ऊंचाई वाले दो हाइड्रोलिक प्लेटफाॅर्म सहित कई दमकल गाड़ियों व अन्य संसाधनों की मांग मुख्यालय को भेजी गई। मुख्यालय में गठित कमेटी की ओर से हरियाणा के विभिन्न जिलों के लिए 13 नए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और 250 दमकल गाड़ियां खरीदने की योजना है। उम्मीद है कि फायर स्टेशनों को जल्द नई दमकल गाड़ियां व अन्य संसाधन उपलब्ध कराई जाएंगी।
वर्जन
गर्मियों के मौसम को देखते हुए जिले के फायर स्टेशनों की दमकल टीमों को अलर्ट किया जा रहा है। विभाग की ओर से जल्द नई गाड़ियां व अन्य संसाधन मिलने की उम्मीद है। - जय नारायण, फायर अधिकारी, फायर स्टेशन सेक्टर-37, गुरुग्राम
Trending Videos