सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Hemant's century helped Manesar Sports Academy win

Gurugram News: हेमंत की शतकीय पारी से मानेसर स्पोर्ट्स अकादमी जीती

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Hemant's century helped Manesar Sports Academy win
विज्ञापन
एनसीआर अकादमी को 9 विकेट से हराया
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। एमपीआरसी स्पोर्ट्स पार्क के मैदान पर बुधवार को एनसीआर क्रिकेट अकादमी और मानेसर स्पोर्ट्स अकादमी के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। इसमें मानेसर स्पोर्ट्स अकादमी ने एनसीआर अकादमी को 9 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एनसीआर अकादमी ने 33.2 ओवर में 185 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मानेसर स्पोर्ट्स अकादमी की टीम ने 19 ओवर में एक विकेट खोकर 186 रन बनाए और मैच जीत लिया।

एनसीआर क्रिकेट अकादमी के पार्थ ने 45, आर्यन ने 26, पुनीत ने 29 और गुरु ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में समीर ने 3 विकेट, दीपक ने 2 और साहिल ने 2 विकेट लिए। मानेसर स्पोर्ट्स अकादमी के हेमंत ने नाबाद 104 रन की शतकीय पारी खेली, वहीं समीर ने नाबाद 50 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में युवराज ने एक विकेट लिया। हेमंत मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed