सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rajendra Park UPHC locked, patients returning

Gurugram News: राजेंद्र पार्क यूपीएचसी पर ताला, मरीज लौट रहे वापस

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Rajendra Park UPHC locked, patients returning
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने ताला तोड़ने की कोशिश
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। राजेंद्र पार्क स्थित अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर (यूपीएचसी) में बीते सोमवार को मकान मालिक ने बकाया किराये को लेकर केंद्र पर ताला लगा दिया। ताला लगने से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं और इलाज के लिए आए मरीजों को बिना उपचार लौटना पड़ा। गंभीर मरीजों को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल का रुख करना पड़ा, जिससे उन्हें अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ी। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने ताला तोड़ने की कोशिश भी की थी।




मकान मालिक हरीश ने बताया कि उनकी बिल्डिंग का करीब 3.20 लाख रुपये किराया पिछले दस महीनों से बकाया है। उन्होंने कई बार स्वास्थ्य विभाग को भुगतान के लिए कहा लेकिन हर बार आज-कल का आश्वासन ही मिला। इस संबंध में सिविल सर्जन कार्यालय में लिखित शिकायत भी दी गई, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। हरीश का कहना है कि जब तक भुगतान नहीं होगा तब तक ताला नहीं खोला जाएगा। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग और मकान मालिक के बीच बातचीत जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

दो दिन से पीएचसी पर ताला लगने के कारण मरीजों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल जाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य प्रशासन को समय पर भुगतान और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि मरीजों को परेशानी न हो। - राहुल, मरीज


स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगे होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसपास कोई अन्य सरकारी केंद्र न होने के कारण लोगों को दूर जाना पड़ रहा है, जिससे समय और पैसे दोनों की दिक्कत बढ़ रही है। - सोनी, निवासी

---
यूपीएचसी का बकाया किराया जमा कराने को लेकर मुख्यालय स्तर पर पत्र भेजा गया है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सभी लंबित भुगतान 31 मार्च तक निपटा दिए जाएंगे, जिससे किराया संबंधी समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएंगी। - डाॅ. लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article