सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The car overturned after hitting the barricades, the driver narrowly escaped.

Gurugram News: बैरिकेड्स से टकराकर पलटी कार, बाल-बाल बचा चालक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
The car overturned after hitting the barricades, the driver narrowly escaped.
विज्ञापन
मैट्रो निर्माण स्थल के पास हुआ हादसा, राहगीरों ने कार के शीशे तोड़कर चालक को बाहर निकाला
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर के सुभाष चौक के पास सोमवार की देर शाम एक कार मेट्रो निर्माण स्थल के बैरिकेड्स से टकराकर पलट गई। राहगीरों ने कार के शीशे तोड़कर चालक को बाहर निकाला। हालांकि, चालक को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया, जिससे पीकआवर के दौरान वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम करीब 6.30 बजे बजे कार का चालक सामान्य गति से बख्तावर चौक से सुभाष चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे मेट्रो का बैरिकेड्स अचानक तिरछा हो गया और कार उसमें उलझकर सड़क पर पलट गई। राहगीरों ने कार का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला और पास के अस्पताल में ले गए। सड़क पर कार पलटने के बाद सुभाष चौक से जुड़ी मुख्य सड़कों पर यातायात प्रभावित हो गया। इस दौरान यातायात पुलिस ने किसी तरह वाहनों को निकालकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि मामले को लेकर अभी कोई शिकायत नहीं आई है। वहीं, यातायात पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि हादसे के बाद कुछ समय जाम लगा था। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर यातायात का संचालन सुचारू करवाया और कार को भी सड़क से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed