{"_id":"69b94b7e1baa79d3ba08b5f0","slug":"10-ev-charging-stations-will-be-set-up10-ev-charging-stations-will-be-set-up-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82331-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 10 ईवी चार्जिंग स्टेशन किए जाएंगे स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 10 ईवी चार्जिंग स्टेशन किए जाएंगे स्थापित
विज्ञापन
विज्ञापन
वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सख्त हुआ नगर निगम गुरुग्राम, मासिक लक्ष्य हर हाल में पूरे करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने मंगलवार को अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में वायु प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कार्यों को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को मासिक आधार पर हर हाल में पूरा किया जाए। बैठक के दौरान निगम द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जुलाई से सितंबर के बीच 10 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे व अक्तूबर से दिसंबर के बीच अतिरिक्त 10 चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। इसी अवधि में 10-10 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन भी स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निगमायुक्त ने पार्किंग व सीएंडडी वेस्ट सेंटर कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
एक अप्रैल से लागू होंगे ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026
बैठक में ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि ये नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएंगे। नियमों के तहत नागरिकों के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, 4-बिन सेग्रीगेशन प्रणाली लागू की जाएगी व कचरा प्रबंधन से जुड़ी अन्य जिम्मेदारियों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
Trending Videos