सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Resolve civic problems on priority: Joint Commissioner

नागरिक समस्याओं के समाधान प्राथमिकता के साथ करें : संयुक्त आयुक्त

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
Resolve civic problems on priority: Joint Commissioner
विज्ञापन
जोन-4 में सफाई, कचरा उठान, सड़क, पार्क और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त रविन्द्र मलिक ने अपने कार्यालय में जोन-4 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड पार्षदों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा कर उनका त्वरित समाधान करना है। उन्होंने निगम अधिकारियों से कहा कि समस्याओं का त्वरित समाधान होना चाहिए।
वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को संयुक्त आयुक्त के समक्ष रखा। पार्षदों ने विशेष रूप से क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, कचरा उठान, सिवरेज, ड्रेनेज, सड़क, पार्क, स्ट्रीट लाइट तथा पेयजल से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और इनके समाधान की मांग की। संयुक्त आयुक्त रविन्द्र मलिक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वार्ड पार्षदों द्वारा उठाई गई समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। शहर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण कर समस्याओं का जल्द समाधान करें, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। स्ट्रीट लाइट, सड़क, पार्क और जल निकासी से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। बैठक में यह भी तय किया गया कि इस प्रकार की बैठकें नियमित की जाएंगी। इससे वार्डों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय और बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed