{"_id":"69b14d63665d71ca2508dd0f","slug":"the-system-has-become-hi-technow-the-cleanliness-of-the-city-will-shine-with-drone-mappingthe-system-has-become-hi-technow-the-cleanliness-of-the-city-will-shine-with-drone-mapping-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81816-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हाईटेक हुई व्यवस्था...अब ड्रोन मैपिंग से चमकेगी शहर की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हाईटेक हुई व्यवस्था...अब ड्रोन मैपिंग से चमकेगी शहर की सफाई
विज्ञापन
विज्ञापन
निगम सफाई सुधार में जुटा, हर 5000 वर्ग मीटर इलाके के लिए एक कर्मचारी होगा नियुक्त
सौम्या गुप्ता
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) लगातार कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में निगम ने एक योजना तैयार की है, जिसके तहत शहर में अब हर पांच हजार स्क्वायर मीटर (वर्ग मीटर) क्षेत्र पर एक सफाई कर्मी की तैनाती की जाएगी। योजना को लागू करने के लिए नगर निगम ने शहर की विस्तृत मैपिंग भी करवाई है। यह मैपिंग पिछले वर्ष अगस्त में ड्रोन तकनीक के माध्यम से पूरी की गई थी। ड्रोन से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का आकलन कर सफाई कर्मियों की तैनाती की योजना बनाई जा रही है।
इस योजना का उद्देश्य शहर की सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाना है, ताकि कूड़ा उठान और सड़कों की सफाई नियमित रूप से हो सके। नगर निगम अधिकारियों का मानना है कि क्षेत्र के हिसाब से सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी तय होने से कार्य में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। इस योजना को काम पूरा होते ही अनुमति मिलते ही शुरू किया जाएगा।
ब्लॉक मैपिंग का कार्य 15 दिन में होगा पूरा
शहर में ब्लॉक मैपिंग का कार्य 15 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों को पांच हजार वर्ग मीटर के ब्लॉकों में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक को एक सफाई कर्मचारी के जिम्मे सौंपा जाएगा और एक प्वाइंट से दूसरे प्वाइंट तक के क्षेत्र को कर्मचारी के नाम के साथ चिन्हित किया जाएगा। इससे सफाई व्यवस्था में स्पष्ट जिम्मेदारी तय होगी और कार्य की निगरानी भी आसान हो सकेगी।
पांच हजार कर्मचारियों की जरूरत
वर्तमान में करीब 2900 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए लगभग पांच हजार कर्मचारियों की आवश्यकता बताई जा रही है। कर्मचारियों की कमी के कारण कई क्षेत्रों में सफाई कार्य प्रभावित होता है। इस कमी को पूरा करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने उच्च अधिकारियों को अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव भेजकर मांग की है, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
लोगों को भी मिलेगी जानकारी
इस व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नगर निगम की ओर से ऑनलाइन जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके माध्यम से न केवल अधिकारियों को बल्कि आम लोगों को भी इलाके से जुड़े सफाई कर्मचारी की जानकारी मिल सकेगी। लोग कर्मचारी का नाम और संबंधित क्षेत्र की जानकारी ऑनलाइन देख पाएंगे, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और शिकायत या सुझाव देने में भी सुविधा होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
शहर में हर पांच हजार वर्ग मीटर क्षेत्र पर एक सफाई कर्मी तैनात करने की तैयारी जारी है। 10-15 दिन में ब्लॉक मैपिंग पूरी होगी। ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने और अनुमति मिलने पर योजना लागू की जाएगी।- यश जालुका, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम
Trending Videos