{"_id":"69aebdf113e093d1c2087f7a","slug":"summer-marches-past-mercury-surpasses-last-years-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81642-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गर्मी का मार्च पास्ट, पारे ने पिछले साल को पछाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गर्मी का मार्च पास्ट, पारे ने पिछले साल को पछाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हवा की सेहत भी बिगड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का मार्च पास्ट शुरू हो गया है। सोमवार को निकली तेज धूप और बढ़ते पारे ने पिछले को भी पछाड़ दिया है। आमतौर पर अप्रैल में महसूस होने वाली गर्मी का असर इस बार मार्च में ही दिखाई देने लगा है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह पिछले वर्ष के मुकाबले अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वर्ष 2025 में नौ मार्च को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन में तेज धूप के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दोपहर के समय धूप में खड़े रहना भी असहज महसूस होने लगा है। हालांकि, सुबह और शाम चलने वाली हल्की हवाओं से मौसम में थोड़ी राहत और हल्की ठंडक का एहसास बना हुआ है।
वहीं, हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार देखने को मिला है। सीपीसीबी के अनुसार, गुरुग्राम का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 257 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है लेकिन पिछले दिनों के मुकाबले स्थिति बेहतर मानी जा रही है। वहीं, मानेसर में एक्यूआई 202 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 15 मार्च के आसपास बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।
Trending Videos