{"_id":"69aeceb7ce9f8d981f0c8da2","slug":"by-engaging-the-woman-in-conversation-he-was-made-to-remove-her-mangalsutra-and-ear-tops-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81657-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: महिला को बातों में उलझाकर मंगलसूत्र व कानों के टॉप्स उतरवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: महिला को बातों में उलझाकर मंगलसूत्र व कानों के टॉप्स उतरवाए
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-14 थाना क्षेत्र में 7 मार्च की शाम को एक महिला को बातों में उलझाकर दो युवकों व एक महिला ने मंगलसूत्र व कानों के टॉप्स उतरवा लिए। पीड़िता ने अज्ञात महिला व युवकों के खिलाफ सेक्टर-14 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
ईस्ट राजीव नगर निवासी मीना ने पुलिस को बताया कि 7 मार्च की शाम करीब 5.50 बजे वह एक रेहड़ी से प्याज खरीद रही थी। इसी दौरान एक महिला उसे बातों में उलझाकर उसके साथ चलने लगी। थोड़ी दूरी पर दो युवक भी मिले। महिला व दोनों युवकों ने मीना को बातों में उलझाकर सोने का मंगलसूत्र व कानों के टॉप्स उतरवा लिए। इसके बाद तीनों ने मीना को सीआरपीएफ कैंप के पास से ई-रिक्शा में बैठा दिया और वह सेक्टर-12 स्थित बस स्टॉपेज पर उतर गई थी।
जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण ने बताया कि पीड़ित महिला मीना से गहने लेने वालों की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की छानबीन की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ब्यूरो
Trending Videos