{"_id":"69cec816e0e9f687f40bf6b7","slug":"a-fight-broke-out-between-two-groups-in-silani-village-leaving-eight-people-injured-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83774-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गांव सिलानी में दो गुटों के बीच हुआ झगड़ा, 8 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गांव सिलानी में दो गुटों के बीच हुआ झगड़ा, 8 लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सिलानी गांव में जमीन विवाद के चलते एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इसमें जमकर लाठी, डंडे व कुल्हाड़ी चले। इसमें आठ लोग घायल हो गए। इस दौरान झगड़े में 7 महिलाएं भी शामिल रहीं। सभी घायलों को सोहना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 6 महिलाओं की हालत गंभीर होने के कारण गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया गया है।
बुधवार की शाम को सिलानी गांव में हुए झगड़े में एक पक्ष से 6 महिलाएं व दूसरे पक्ष से एक पुरुष व एक महिला शामिल हैं। घायल साक्षी ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर उनके ऊपर हमला बोल दिया और जमकर लाठी डंडे चलाए। झगड़े में कुलवंत, कपूर, ओमवती, रीमा, ललिता, नवीन को चोट पहुंची है जबकि दूसरे पक्ष से कंचन व सुनील घायल हुए हैं। ललिता ने दूसरे पक्ष के लोगों पर बाहरी बदमाशों को बुलाने का आरोप लगाया है जो मारपीट करने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।
सदर थाना प्रभारी निरीक्षक सुखपाल बताते हैं कि दोनों पक्षों की ओर से अभी तक भी कोई शिकायत नहीं पहुंची है। शिकायत आने पर मामले की जांच करके मामला दर्ज किया जाएगा।
Trending Videos