सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A strong foundation of education will create a developed India.

Gurugram News: शिक्षा के सशक्त आधार से ही बनेगा विकसित भारत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
A strong foundation of education will create a developed India.
विज्ञापन
सेक्टर-34 के डीपीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में बोले राव नरबीर
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए शिक्षा एक अहम कड़ी है। इसी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर परिवर्तनकारी प्रयास कर रही है, ताकि मजबूत शैक्षिक आधार के साथ देश की प्रगति और अधिक सुदृढ़ हो सके। कैबिनेट मंत्री ने यह बातें रविवार को सेक्टर-34 स्थित डीपीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव ‘सारंग’ में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। कार्यक्रम में संस्था प्रबंधन से पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत भी मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जब हरियाणा का गठन हुआ था, तब गुरुग्राम और दक्षिण हरियाणा को विकास की दृष्टि से पिछड़ा माना जाता था। समय के साथ औद्योगिकीकरण और रियल एस्टेट में हुए निवेश ने गुरुग्राम को वैश्विक पहचान दिलाई है। हालांकि, शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर करने की आवश्यकता को समझते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 2014 से अब तक कई निर्णायक कदम उठाए हैं। गुरुग्राम विश्वविद्यालय उन्हीं दूरदर्शी प्रयासों का साकार रूप है, जो क्षेत्र में उच्च शिक्षा को नई दिशा दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed