सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accumulated Soil on Master Road Becomes a Hazard

Gurugram News: मास्टर रोड पर जमी मिट्टी बनी आफत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Accumulated Soil on Master Road Becomes a Hazard
विज्ञापन
उड़ती धूल के कारण सांस लेने में परेशानी, प्रदूषण बढ़ने व हादसे का भी बढ़ा खतरा
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। जीएमडी द्वारा बनाई गई मास्टर रोड 183 पर करीब छह महीने से जमी मिट्टी लोगों की परेशानी का कारण बन रही है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि इस सड़क पर नियमित रूप से सफाई नहीं होती है। धूल उड़ने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर इस समस्या से दोपहिया वाहन चालकों को आगे का रास्ता साफ दिखाई नहीं देता है।
लोगों ने बताया कि यह रोड करीब चार गांवों और पांच से अधिक सेक्टरों जोड़ती है। इससे वाहनों का दबाव ज्यादा रहता है। लगातार आवाजाही के कारण मिट्टी उड़ती रहती है, जिससे हादसे, सांस से संबंधित बीमारियां और प्रदूषण बढ़ने का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार सफाई करने मशीन आती है लेकिन उससे धूल-मिट्टी नहीं उठ पाती है। इस बारे में नगर निगम गुरुग्राम एमसीजी को कई बार शिकायत दी गई है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
कई बार शिकायत देने के बाद भी धूल-मिट्टी सड़क पर जस की तस बनी हुई है। इससे कई बार वाहन चालकों को धूल के कारण आगे का रास्ता साफ नहीं दिखाई देता है, जिससे हादसे का डर बना रहता है। -कमल मल्होत्रा, अडानी ओयस्टर ग्रांडे , सेक्टर-102ए, निवासी
हर दिन इस रास्ते से गुजरना पड़ता है, लेकिन उड़ती धूल के कारण सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं इस सड़क को कभी साफ करते नहीं देखा है। -यश वर्मानी, गोदरेज मेरिडियन सोसाइटी, निवासी, सेक्टर 106
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed