सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Action should be taken against illegal tyre recycling units: Deputy Commissioner

अवैध टायर रीसाइक्लिंग इकाइयों पर की जाए कार्रवाई : उपायुक्त

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Action should be taken against illegal tyre recycling units: Deputy Commissioner
विज्ञापन
वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर निगमायुक्त की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक, तिमाही लक्ष्यों को पूरा करने के दिए निर्देश
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए वर्ष 2026 की वार्षिक कार्ययोजना के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए नगर निगम गुरुग्राम कार्यालय में में निगमायुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और अपने-अपने विभागों की कार्ययोजना एवं प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में सभी संबंधित विभागों के लिए निर्धारित तिमाही लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश निगमायुक्त द्वारा दिए गए।
बैठक में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) से संबंधित बिंदुओं पर विशेष चर्चा के दौरान अवैध टायर रीसाइक्लिंग इकाइयों, अवैध उद्योगों व मानकों का उल्लंघन करने वाली निर्माण गतिविधियों के विरुद्ध पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के तहत कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी शहरों को वर्ष 2026 में पार्टिकुलेट मैटर की सांद्रता में 15-20 प्रतिशत कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बिना सीटीई व सीटीओ संचालित उद्योगों की जांच कर गैर-अनुपालक इकाइयों को बंद करने के निर्देश भी दिए गए।

ट्रैफिक पुलिस को शहर के सभी टोल प्लाजा और प्रमुख जाम बिंदुओं की पहचान कर डी-कंजेशन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। पार्किंग स्थलों के उपयोग और अतिक्रमण की स्थिति का सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत एएनपीआर आधारित स्वचालित चालान प्रणाली पहले से लागू होने की जानकारी दी गई।
गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि शहर में एक हजार बसों की आवश्यकता है, जबकि वर्तमान में 150 बसें उपलब्ध हैं। एमओएचयूए दिशानिर्देशों के अनुसार चरणबद्ध विस्तार की योजना तैयार की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि 200 बसें बढ़ाने के लिए हाई पावर परचेज कमेटी में चर्चा हो चुकी है तथा अप्रैल माह के अंत तक नई बसें आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed