सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   In the last two months, the STF arrested 145 accused.

Gurugram News: पिछले दो माह में एसटीएफ ने 145 आरोपियों को पकड़ा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
In the last two months, the STF arrested 145 accused.
विज्ञापन
- चार गैंगस्टरों को विदेशों से प्रत्यर्पित कराया
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने प्रदेश में संगठित अपराध पर कार्रवाई करते हुए जनवरी व फरवरी में 145 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 71 गैंग सदस्य और 22 इनामी अपराधी शामिल हैं। इस दौरान हुई चार मुठभेड़ में पांच अपराधी घायल हुए और उनको गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ ने आरोपियों से 22 पिस्तौल, नौ देसी पिस्तौल, दो मैगजीन व 65 कारतूस बरामद किए हैं।
एसटीएफ हरियाणा द्वारा आपराधिक गिरोह, आदतन अपराधियों और जघन्य व संगठित अपराधों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ सख्ती से कदम उठाए जा रहे हैं। एसटीएफ से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार रोहित गोदारा गैंग के 17 सदस्य, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 15 सदस्य, हिमांशु भाऊ गैंग 3 सदस्य, कौशल चौधरी गैंग के 5 सदस्य, नोनी राणा गैंग के 2 सदस्य, कपिल नंदू गैंग के 5 सदस्य, दीपक नांदल गैंग के 4 सदस्य सहित अन्य गैंग से संबंधित 20 सदस्य गिरफ्तार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ द्वारा पिछले दो माह के दौरान चार गैंगस्टरों को विदेशों से प्रत्यर्पित कराकर भारत वापस लाया गया है। इनमें थाईलैंड से अंकित शोकीन, अमेरिका से अमन भैंसवाल, अमेरिका से सोमवीर उर्फ मोटा और मॉस्को से शीलू डाहर को प्रत्यर्पित कराया। फरवरी 2026 में गोल्फ कोर्स रोड स्थित मयंक चावला शोरूम पर फायरिंग मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एसटीएफ ने आरोपियों से दो पिस्तौल व सात कारतूस बरामद किए।
वर्जन
प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने व अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए एसटीएफ प्रतिबद्ध है। विदेशों में बैठे अपराधियों काे डिपोर्ट कराकर सलाखों के पीछे भेजने का काम किया जा रहा है। जल्द ही अन्य कई आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। - बी. सतीश बालन, आईजी, एसटीएफ हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed