{"_id":"69a725ed569c6b51d10a7631","slug":"diksha-app-will-facilitate-students-in-revision-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81272-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दीक्षा एप से छात्रों को मिलेगी रिवीजन में सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दीक्षा एप से छात्रों को मिलेगी रिवीजन में सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन
एससीईआरटी ने नया शेड्यूल जारी किया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसमें जिले के सभी सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए रिवीजन की पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन दीक्षा एप के माध्यम से होगा। इसके माध्यम से 7वीं से 9वीं कक्षा तक के मुख्य विषयों के लिए वीडियो लिंक और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को कठिन विषयों का सरल बनाना है।
शेड्यूल के अनुसार, छात्रों के लिए गणित और विज्ञान में समांतर श्रेणी और धातु एवं अधातु जैसे महत्वपूर्ण अध्यायों पर विशेष ध्यान दिया गया है। वहीं हिंदी में अतीत में दबे पांव जैसे पाठों का रिवीजन भी कराया जा रहा है। कक्षा 7-8 के लिए राशियों की तुलना, पादप में जनन और हिंदी-अंग्रेजी के विशेष पाठ शामिल हैं, वहीं कक्षा 9 के तहत कार्य तथा ऊर्जा (विज्ञान), द हैप्पी प्रिंस (अंग्रेजी) और संधि (हिंदी) पाठ्यक्रम को शामिल किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी छात्र को सामग्री खोलने में समस्या आ रही है, तो वह क्यूआर कोड के माध्यम से एडोब एप डाउनलोड कर सकता है।
वर्जन
दीक्षा एप के माध्यम से रिवीजन की यह पहल छात्रों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले महत्वपूर्ण अध्यायों को दोहराने में आसानी होगी। -इंदू बोकन, जिला शिक्षा अधिकारी
Trending Videos