सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Action taken against 77 speeding vehicles in 13 days.

Gurugram News: 13 दिन में 77 ओवरस्पीड वाहनों पर कार्रवाई

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Action taken against 77 speeding vehicles in 13 days.
विज्ञापन
- यातायात पुलिस ने वसूला 1.54 लाख रुपये जुर्माना, शराब पीकर वाहन चलाने पर 947 चालकों के चालान

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एक जून से 13 जून तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने ओवरस्पीडिंग करने वाले 77 वाहन चालकों के चालान काटे और उन पर कुल 1.54 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। कार्रवाई मोटर वाहन अधिनियम-1988 के तहत की गई। यातायात पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, द्वारका एक्सप्रेसवे और गोल्फ कोर्स रोड समेत प्रमुख मार्गों पर विशेष जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वाले चालकों को पकड़ा गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। इसके अलावा पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की। 13 दिनों में 947 चालकों के चालान किए गए, जबकि 10 वाहनों को इंपाउंड किया गया। नियमों के तहत पकड़े गए चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित किए जाते हैं। निलंबन अवधि में वाहन चलाते पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed