{"_id":"6a4fa7ef2b52c9142e0c7e6d","slug":"action-will-be-taken-against-illegal-commercial-activities-being-carried-out-on-government-land-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93969-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सरकारी जमीन पर चल रही अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सरकारी जमीन पर चल रही अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएसवीपी से दोबारा मांगी गई भूमि की स्थिति की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड स्थित सेक्टर-42 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की सरकारी भूमि पर संचालित बताई जा रही अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई जल्द शुरू हो सकती है। कार्रवाई से पहले गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के नोडल अधिकारी एवं डीटीपी आरएस बाठ ने एचएसवीपी को पत्र भेजकर संबंधित भूमि की स्थिति की रिपोर्ट मांगी है। एचएसवीपी से पुष्टी होते ही अवैध निर्माणों और व्यावसायिक गतिविधियों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
जीएमडीए के डीटीपी एवं नोडल अधिकारी आरएस बाठ के अनुसार, संबंधित मामलों में पहले ही कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं तथा रेस्टोरेशन के आदेश भी पारित किए जा चुके हैं। अब केवल यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिन स्थानों पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हैं, वे एचएसवीपी की सरकारी भूमि पर ही स्थित हैं, ताकि आगे की कार्रवाई कानूनी रूप पूरी तरह मजबूत रहे। ग्लोबल फोयर कॉन्डोमिनियम एसोसिएशन ने भी विभिन्न सरकारी विभागों को शिकायत भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्लोबल फोयर मॉल के सामने कृष्णा होटल के निकट सरकारी जमीन पर कई दुकानें, खाने-पीने के प्रतिष्ठान, मीट की दुकानें, कूरियर सेंटर, बिल्डिंग मटेरियल की दुकानें, मेडिकल स्टोर सहित अन्य व्यावसायिक गतिविधियां लंबे समय से अवैध रूप से संचालित की जा रही हैं।
-- -- -- -- -- -- --
अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के संबंध में कारण बताओ नोटिस और रेस्टोरेशन के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अब एचएसवीपी से केवल भूमि की पुनः पुष्टि मांगी गई है। पुष्टि प्राप्त होते ही नियमानुसार अवैध निर्माणों और गतिविधियों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। -आरएस बाठ, डीटीपी एवं नोडल अधिकारी, जीएमडीए।