फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ED files chargesheet against Punjab minister Sanjeev Arora

Gurugram News: ईडी ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ पेश की चार्जशीट

Fri, 10 Jul 2026 09:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
ED files chargesheet against Punjab minister Sanjeev Arora
संजीव अरोड़ा को फर्जी मोबाइल एक्सपोर्ट और मनी लॉन्ड्रिंग मामले का मास्टरमाइंड बताया
विज्ञापन

44 हजार आईफोन का निर्यात दुबई में किया नहीं, पर कागजों में दिखाने का आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ गुरुग्राम की स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट मेंं संजीव अरोड़ा को फर्जी मोबाइल एक्सपोर्ट और मनी लॉन्ड्रिंग का मास्टरमाइंड बताया है। ईडी ने चार्जशीट में दावा किया है कि इस मामले में 103 करोड़ रुपए की हेराफेरी हुई है।

ईडी की जांच में सामने आया कि संजीव अरोड़ा ने लगभग 44 हजार आईफोन का निर्यात दुबई में किया ही नहीं। ये प्रक्रिया सिर्फ कागजों में दिखाई गई। इसके लिए कथित तौर पर फर्जी खरीद बिल और निर्यात से जुड़े दस्तावेज तैयार किए गए। ईडी का दावा है कि इस कथित फर्जीवाड़े के जरिये निर्यात से मिलने वाले वित्तीय लाभ हासिल करने और अवैध धन के स्रोत को छिपाने की कोशिश की गई। चार्जशीट के अनुसार, कथित आईफोन बिक्री का कुल कारोबार 150 करोड़ रुपए से अधिक का दिखाया गया।
विज्ञापन

100 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के आईफोन दुबई की एक कंपनी को एक्सपोर्ट किए गए, जबकि वह कंपनी संजीव अरोड़ा की रियल एस्टेट फर्म में निवेशक भी बताई गई है। पूरा एक्सपोर्ट लेनदेन शैल कंपनियों, काल्पनिक खरीदारों और सर्कुलर फंड ट्रांसफर के जरिए तैयार किया गया। आईफोन की खरीद दिखाने वाली कई सप्लायर कंपनियां अस्तित्वहीन, शैल थीं। मामले में दुबई की फोर्टबेल टेलीकॉम और ड्रैगन ग्लोबल की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इन कंपनियों ने कथित तौर पर आईफोन की खेप प्राप्त की और भारत में भुगतान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 मई को छापा मार किया था गिरफ्ता

संजीव अरोड़ा को ईडी ने 9 मई 2026 को चंडीगढ़ स्थित उनके सरकारी आवास पर दिनभर चली छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। अरोड़ा की गुरुग्राम की अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया। रिमांड के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संजीव अरोड़ा गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद है। अब भी उनके अधिवक्ता की ओर से गुरुग्राम स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में घर से बना खाना जेल में उपलब्ध कराने, वॉटर कूलर और इंसुलिन स्टोर के लिए रेफ्रिजरेशन सुविधा मांगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed