{"_id":"6a2ab58a55607a1baf06eacb","slug":"adityas-122-runs-led-craft-academy-to-victory-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91015-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आदित्य के 122 रनों ने क्राफ्ट अकादमी को जिताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आदित्य के 122 रनों ने क्राफ्ट अकादमी को जिताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के एसएल क्रिकेट अकादमी के मैदान पर बृहस्पतिवार को क्राफ्ट क्रिकेट अकादमी और शिव लाल क्रिकेट अकादमी के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। इसमें क्राफ्ट अकादमी ने शिव लाल अकादमी को 3 विकेट से पराजित किया।
शिव लाल अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन का लक्ष्य दिया। टीम के लिए रोहित ने 64, विवेक ने 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। क्राफ्ट अकादमी की ओर से धर्मेंद्र, देवेंद्र प्रताप सिंह ने 3-3 और अभिषेक यादव ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए क्राफ्ट अकादमी के आदित्य कुमार यादव ने शानदार 122 रनों की पारी खेली। वहीं, राहुल राज ने 45 रन का योगदान दिया। क्राफ्ट अकादमी ने 35.2 ओवर में मैच जीत लिया। शिव लाल अकादमी के निहाल अहमद, जस्सा और कप्तान कन्हाईया ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए। आदित्य कुमार यादव को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। संवाद