{"_id":"6a2abebe2705ad060e0823b3","slug":"corporation-takes-action-for-non-payment-of-taxes-seals-uppal-housing-building-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91073-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: टैक्स न भरने पर निगम की कार्रवाई, उप्पल हाउसिंग की इमारत सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: टैक्स न भरने पर निगम की कार्रवाई, उप्पल हाउसिंग की इमारत सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
3 करोड़ 25 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर ने प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को निगम की टीम ने आईएमटी सेक्टर-2 में स्थित एक कमर्शियल इमारत को सील कर दिया। यह कार्रवाई उप्पल हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड के एल टावर पर की गई, जिस पर करीब 3 करोड़ 25 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। निगम अधिकारियों के अनुसार, संपत्ति मालिक को कई बार टैक्स जमा करने के नोटिस दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद राशि जमा नहीं की गई।
इसके बाद नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह के निर्देश पर टीम ने कार्रवाई करते हुए इमारत को सील कर दिया। टीम का नेतृत्व टैक्स सहायक उदय सिंह जून ने किया। अधिकारियों ने बताया कि जब तक बकाया टैक्स का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक सील नहीं खोली जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 तक के ब्याज में छूट दी जा रही है, जिसका लाभ संपत्ति मालिक 30 जून तक टैक्स जमा करके उठा सकते हैं। नगर निगम ने सभी संपत्ति मालिकों से अपील की है कि वे समय पर अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करें, ताकि किसी भी तरह की कार्रवाई से बचा जा सके।