सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   After a month, vehicles will ply on the Business Centre and Hamilton Court Road.

Gurugram News: एक माह बाद व्यापार केंद्र और हैमिल्टन कोर्ट रोड पर फर्राटा भरेंगे वाहन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
After a month, vehicles will ply on the Business Centre and Hamilton Court Road.
विज्ञापन
दोनों सड़कों पर यातायात को टू-वे करने की तैयारी, लोगों को मिलेगी राहत
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण सुशांत लोक व्यापार केंद्र रोड और हैमिल्टन कोर्ट रोड का निर्माण कार्य मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद दोनों सड़कों को टू-वे किए जाने की उम्मीद है। सड़क के दोनों ओर साइकिल ट्रैक और फुटपाथ का निर्माण कराया गया है।
जीएमडीए ने 27 दिसंबर 2023 को व्यापार केंद्र रोड और हैमिल्टन कोर्ट रोड के निर्माण को मंजूरी दी थी, जिसे पिछले साल बन जाना चाहिए था। वहीं, अब जीएमडीए ने मार्च तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। दोनों सड़कों के पुनर्विकास के तहत चार लेन की सड़क को छह लेन में तब्दील कर दिया गया है। योजना के अनुसार, कार्य पूरा होने बाद ट्रैफिक को टू-वे किया जाएगा। दोनों सड़कों की लंबाई लगभग 2.1 किमी है और करीब 45 करोड़ खर्च आने का अनुमान है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि मार्च तक सड़क का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेक्टर-28/43 (व्यापार केंद्र रोड) और सेक्टर-27/28 गुरुग्राम (हैमिल्टन कोर्ट रोड) पर सड़क, फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, ड्रेनेज समेत अन्य कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2014 में हैमिल्टन कोर्ट (गलेरिया मार्केट) से राहगिरी दिवस की शुरुआत की थी। ऐसे में जाम से बचने के लिए दोनों सड़कों को वन-वे कर दिया था। दोनों सड़कों पर जाम से बचने के लिए यातायात को वन वे ही रखा गया। इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को लंबे समय से परेशानी उठानी पड़ रही है।
मॉडल सड़कों में शामिल हैं दोनों
जीएमडीए शहर की चुनिंदा सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है। फेज-1 इफ्को चौक से गोल्फ कोर्स रोड तक एमजी रोड, हैमिल्टन कोर्ट रोड, व्यापार केंद्र रोड, अतुल कटारिया चौक से सेक्टर-29 तक, राजीव चौक से मेदांता रोड (मेफील्ड गार्डन), हीरो होंडा चौक से सेक्टर-29 तक, सेक्टर-4/7 डिवाइडिंग रोड से सेक्टर-9/9ए तक तथा रामपुरा चौक-पटौदी रोड शामिल हैं। मॉडल रोड के विकास के अंतर्गत वाहनों और पैदल यात्रियों, दोनों के आवागमन को बेहतर बनाने हेतु व्यापक उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed