{"_id":"69b80c4267b84604a106dea8","slug":"all-sdms-should-monitor-lpg-stock-in-their-areas-dc-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82291-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में करें एलपीजी स्टॉक की निगरानी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में करें एलपीजी स्टॉक की निगरानी : डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिला में एलपीजी आपूर्ति की समीक्षा की
घरेलू उपभोक्ता वाट्सएप, आईवीआरएस व मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से करें सिलेंडर की बुकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि जिले में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। जिले में गैस आपूर्ति करने वाली सभी पेट्रोलियम कंपनियों ने वाट्सएप, आईवीआरएस व मोबाइल एप के माध्यम से बुकिंग की सुविधा भी बहाल कर दी है और बीते दो दिन से कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति भी शुरू हो गई है। उन्होंने यह बात सोमवार की शाम लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में एलपीजी आपूर्ति की स्थिति की अधिकारियों के साथ समीक्षा करने के उपरांत कही।
डीसी ने जिला में गैस की मांग और आपूर्ति की स्थिति, एलपीजी वितरक एजेंसियों के स्टॉक, एलपीजी को लेकर आपूर्ति करने वाली कंपनियों के बारे में अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अशोक रावत ने डीसी को बताया कि जिले में बीते दो दिन से 17,725 कॉमर्शियल सिलिंडर प्राप्त हुए हैं और इस महीने में अब तक डोमेस्टिक श्रेणी के तीन लाख 27 हजार 988 सिलिंडर प्राप्त हो चुके हैं। इसके चलते डोमेस्टिक श्रेणी में आपूर्ति नियमित रूप से जारी है। जिले में इस समय 58 गैस एजेंसी के माध्यम से एलपीजी उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाई जा रही है। गैस एजेंसी पर ऑनलाइन मॉड में बुकिंग की सेवा आरंभ होने से दो से तीन के भीतर उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध भी करवाए जा रहे हैं।
एलपीजी को लेकर किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें
उपायुक्त ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पतालों, होस्टल की सुविधा वाली शिक्षण संस्थाओं, बेटियों के विवाह व खेल अकादमियों को प्राथमिकता से गैस वितरित की जानी है। ऐसे में गैस की आपूर्ति का 20 प्रतिशत स्टॉक रिजर्व में रखा जाए। इसके लिए जिला स्तर पर उनकी अध्यक्षता में एक कमेटी भी गठित है। इसमें पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी, सीएमओ, जिला शिक्षा अधिकारी व जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को सदस्य सचिव बनाया गया है। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में एलपीजी स्टॉक की नियमित मॉनीटरिंग करें और उनके कार्यालय में दैनिक स्टॉक की डिटेल भेजी जाए। डीसी ने जिलावासियों से भी अपील की है कि एलपीजी को लेकर किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि बुकिंग के ऑनलाइन व संबंधित मॉड पर ध्यान दें।
Trending Videos