{"_id":"69b9ab8aac6bed49b40a8238","slug":"rohits-blazing-century-lifts-tdl-club-to-victory-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82373-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रोहित के तेजतर्रार शतक से टीडीएल क्लब विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रोहित के तेजतर्रार शतक से टीडीएल क्लब विजयी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स गुरुकुल अकादमी को 125 रन से दी शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बीडीडीसी के मैदान पर मंगलवार को 40 ओवर का मैच खेला गया। यह मैच टीडीएल क्लब और स्पोर्ट्स गुरुकुल क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इसमें टीडीएल क्लब की टीम ने स्पोर्ट्स गुरुकुल अकादमी को 125 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर टीडीएल क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 406 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स गुरुकुल अकादमी की टीम 27.4 ओवर में 281 रन पर धराशायी हो गई।
टीडीएल क्लब के रोहित कुमार ने 139 रन की तेजतर्रार शतकीय पारी खेली। वहीं गौरव ने 39 रन, जय ने 38 रन, हेपी ने 44 रन और अंशु ने 47 रन बनाए। गेंदबाजी में अनुज राजपूत ने 3 विकेट चटकाए। वहीं मंयक, रिहान और लक्ष्य को एक-एक सफलता मिली। स्पोर्ट्स गुरुकुल अकादमी के गर्व ने 111 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं दिव्यम ने 37 और दिव्यांश ने 22 रन बनाए। मन्नू ने 3 विकेट, शिवम जाट ने 2 विकेट और अंशू ने 2 विकेट लिए।
Trending Videos